
ब्रह्मांड ज्ञान (Brahmand Gyaan) - Hindi Edition
अंतरिक्ष, उर्जा और रहस्य की सम्पूर्ण गाथा
- Format
- PDF eBook
- Pages
- 260
- Language
- Hindi
- Category
- Space, Science, Universe, Education
- ISBN
- 978-9362492555
इस किताब में एक कोशिश की गई है — ब्रह्मांड जैसे जटिल विषय को इतने सरल, रोचक और जीवंत अंदाज़ में प्रस्तुत करने की, कि हर पाठक खुद को तारों के बीच उड़ता हुआ महसूस करे।
मेरा मानना है कि ब्रह्मांड केवल वैज्ञानिकों की प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है। यह हर उस व्यक्ति का विषय है, जिसके भीतर जिज्ञासा की लौ जलती है… जो केवल आकाश नहीं, आकाश के पार की सीमाओं को छूने का सपना देखता है। और उसके पीछे छिपे रहस्यों को समझने की चाह रखता हैं।
इस पुस्तक में आप जानेंगे:
कैसे ब्रह्मांड की शुरुआत हुई?
समय और स्थान की गहराइयाँ क्या कहती हैं?
ग्रह, तारे, आकाशगंगाएँ, ब्लैक होल्स और डार्क मैटर जैसे रहस्यमय पिंडों की कहानियाँ क्या हैं?
और आखिर में, ब्रह्मांड का अंत कैसे होगा?
हर अध्याय आपको वैज्ञानिक तथ्यों की बुनियाद पर, एक रोमांचक यात्रा पर ले जाएगा — जहाँ कल्पना और विज्ञान एक हो जाते हैं।